हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे ने कहा है कि अगर इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू उनके देश का दौरा करता हैं तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने साफ़ कहा कि अगर नेतन्याहू नॉर्वे आता हैं तो क़ानून के मुताबिक उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वेस्ट बैंक की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और वहां होने वाली घटनाएँ दो देशों के हल (टू-स्टेट सॉल्यूशन) को कमज़ोर कर रही हैं।
नॉर्वे के विदेश मंत्री ने बताया कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा नेतन्याहू और इस्राइल के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ़ जारी आरोप-पत्र का समर्थन करता है। अगर ये लोग नॉर्वे आएँगे तो उन्हें क़ानूनी तौर पर गिरफ़्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि 21 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने नेतन्याहू और उस समय के इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ़ ग़ाज़ा में कथित तौर पर मानवता के खिलाफ़ अपराध और युद्ध अपराध के आरोप में गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था।
अदालत के नियम के अनुसार, उसके सदस्य देशों पर ज़रूरी है कि अगर ये लोग उनके देश में मौजूद हों तो उन्हें गिरफ़्तार करें।
आपकी टिप्पणी